चमोली: जनपद में वि​भिन्न जगहों पर कैंप लगाकर नवजात शिशुओं को पिलाई पोलियो खुराक–

by | Mar 3, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

अपर जिला​धिकारी विवेक प्रकाश और मुख्य चिकित्सा​धिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने किया अ​भियान का शुभारंभ–

गोपेश्वर: रविवार को पोलियो दिवस के अवसर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजीव शर्मा ने जिला चित्सालय गोपेश्वर में नवजात शिशुओं को पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया।

अपर जिलाधिकारी ने भारत को पोलियो मुक्त बनाने के लिए देश के स्वास्थ्य तथा चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पोलियो दिवस पर जनपद में शून्य से 5 वर्ष के 38355 बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाने का लक्ष्य है। किसी कारण से जो बच्चे आज छूट जाएंगे उन्हें 4 व 5 मार्च को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।

बर्फबारी के बीच पिलाई गई पोलियो खुराक-

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजीव शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया है, लेकिन हमारे पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले होने के कारण नियमित अन्तराल में प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इस अभियान के तहत कवर करने के लिए उनके घर द्वार के समीप 608 पोलियो प्रतिरक्षण केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बस अड्डों, जिलों की सीमाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण जन स्थलों पर भी 05 ट्राजिट बूथ बनाए गए है। पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने कुंजो मैकोट व देवर-खडोरा में पोलियो बूथों का निरीक्षण भी किया।

पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अनुराग धानिक, प्रभारी प्रसवोत्तर केंद्र गोपेश्वर डॉ0 कुसुम पंखोली, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, मंजू रानी, रजनी डिमरी, उदय सिंह रावत, महेश देवराड़ी, रंजीत रावत, आस्था तिवारी एवं बूथ सदस्य मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!