आफत बनीं बारिश और बर्फबारी, चमोली में भारी हिस्खलन की आशंका, लोगों को सतर्क रहने की सलाह–

by | Mar 3, 2024 | चमोली, मौसम, समस्या | 0 comments

आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, बर्फबारी वाले इलाकों में सावधानी बरतने की दी गई सलाह–

गोपेश्वर: पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। अब मौसम विभाग ने चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटे में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने चमोली जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि डीजीआरई चंडीगढ़ से प्रदेश के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन और चार मार्च को बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की है। इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को खतरे के लेबल चार में रखा गया है।

परिचालन केंद्र की ओर से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी दी गई है कि बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ फिसलने पर नजर रखें। घरों, गौशालाओं व अस्थाई घरों की छत पर अधिक बर्फ जमा न होने दें, इसे समय-समय पर साफ करते रहें। पुराने हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतें।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!