चमोली: एक्सपर्ट टॉक, मैथ्स सर्किल और विज्ञान सर्किल कार्यक्रम का हुआ आयोजन–

by | Mar 7, 2024 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीता स्वामी राजकीय इंटर काॅलेज गोपेश्वर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, ये मेधावी हुए सम्मानित–

गोपेश्वर। पीएम श्री विद्यालय अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज में आज दिनांक 07 मार्च 2024 को एक्सपर्ट टॉक, मैथ्स सर्किल तथा विज्ञान सर्किल कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विशेषज्ञ वार्ताकार के रूप में पीजी कालेज गोपेश्वर के भौतिकी विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश सती, गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश मौर्य तथा सरकारी अधिवक्ता मोहन पंत ने बच्चों के रचनात्मक विकास,कौशलात्मक विकास एवं नैतिक विकास पर छात्र-छात्राओं से वार्तालाप किया।डॉ मौर्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं विषयों को शिक्षा से जोड़ते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया।

अधिवक्ता मोहन पन्त ने बाल अधिकारों, साइबर अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए छात्रों से जागरूक रहने का आहवाहन किया। डॉ दिनेश सती ने बच्चों में आत्मविश्वास भरते हुए परिश्रम से ख्याति प्राप्त करने वाले स्थानीय व्यक्तित्वों का उदाहरण देकर निरंतर परिश्रम द्वारा कर्मशील होकर जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल होने की अभिप्रेरणा प्रदान की। प्रधानाचार्य के वी सिंह ने रचनात्मक एवं कौशलात्मक विकास छात्रों की प्रगति में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है से संबंधित विस्तृत चर्चा की।

इससे पूर्व विद्यालय में मैथ्स सर्किल तथा गणित सर्किल के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।क्विज प्रतियोगिता तथा उत्कृट विज्ञान एवं गणित के मॉडल/प्रोजेक्ट्स प्रतियोगिता में विजेता छात्रों छात्रों आदित्य शर्मा, शुभम बर्त्वाल, करण, अनुज, सोनिया, उमंग, अंकिता, समीर, प्रीति, शुभम गाड़िया, अरविन्द, अंकुश, आयुष को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन शिक्षक अनूप खण्डूड़ी तथा विनोद पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक दीवान सिंह कंडेरी, कुंवर सिंह रावत, सुशील खंडूरी, श्रीकृष्ण पुरोहित, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय, राजेन्द्र असवाल, जयेंद्र पंवार, योगेंद्र कुंवर, महेंद्र हिन्दवाल, भुवनेश्वरी चौहान, नन्द किशोर जोशी, भूपेंद्र रावत, हरेंद्र कुंवर, देवेंद्र कनेरी, हरीश बिष्ट, जयदीप कंडेरी आदि उपस्थित थे। शानदार कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार एवं छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!