चमोली: फूलदेई पर्व पर बच्चों ने फूलों से सजाई देहरियां–

by | Mar 14, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपीनाथ मंदिर से लेकर गांव-गांव में बच्चों ने देहरियों पर डाले फ्यूली के फूल–

गोपेश्वर:फूलदेई लोकपर्व पर बृहस्पतिवार को बच्चों ने घरों की देहरियों पर फूल डालकर उत्सव मनाया। बच्चों ने गोपीनाथ मंदिर के साथ ही गांव-गांव में फ्यूली, बुरांस व अन्य फूलों से देहरियां सजाई।

संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी के नेतृत्व में बच्चों ने गोपीनाथ मंदिर में फूलदेई त्योहार मनाया। इस मौके पर पावनी, अर्नव तिवारी, अभिनव सेमवाल, श्रेया रौतेला, मोहित, अनमोल आदि मौजूद रहे। नंदानगर, पोखरी क्षेत्र में भी बच्चों ने फूलदेईत्यौहार मनाया। पीपलकोटी में हनुमान मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित करने के बाद बच्चों ने देहरियों पर फूल सजाए। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की। चमोली जनपद के सभी क्षेत्रों में फूलदेई त्योहार पर बच्चों ने देहरियां फूलों से सजाई।

error: Content is protected !!