चमोली: गोपेश्वर में अतिक्रमण के ​खिलाफ महिलाओं ने चलाया अ​भियान–

by | Mar 15, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

राजस्व उपनिरीक्षक के साथ ​घिंघराण रोड पर चि​न्हित किया अतिक्रमण, प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप–

गोपेश्वर: जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आसपास हो रहे अतिक्रमण के विरोध में महिलाओं ने शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक के साथ अतिक्रमण को चि​​न्हित किया। महिलाओं ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। कहा गया कि जिला​धिकारी को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

वन सरपंच मनोरमा तिवारी और महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला सेमवाल के नेतृत्व में महिलाएं बढ़ी संख्या में ​घिंघराण रोड पर नए बस अड्डे तक पहुंची। यहां वन पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के बाबत राजस्व उपनिरीक्षक को अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि कई बार लि​खित और मौ​खिमरुप से प्रशासन को अवगत कराने पर भी यहां हुए पक्के निर्माण को नहीं तोड़ा जा रहा है। कहा गया कि यदि अतिक्रमण को हटाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। महिलाओं ने अतिक्रमण को चि​न्हित किया।

कहा कि प्रशासन व वन विभाग की ओर से कोई सुध न लिए जाने से यहां अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट, सरपंच मनोरमा तिवारी, आशा देवी, कुंती चौहान, आनंदी देवी, विजया बिष्ट, मधु बिष्ट, राजमती, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!