चमोली: दोपहर में अनशन तुड़वाया, शाम को हो गया शासनादेश जारी–

by | Mar 15, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, सड़क | 0 comments

राज्यसभा सांसद व बदरीना​थ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के मुरीद हुए लोग, चार घंटे में करवा दिया सड़क का शासनादेश–

गोपेश्वर (चमोली): पोखरी ब्लॉक मुख्यालय पर सड़क के लिए आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब राज्यसभा सांसद व बदरी​नाथ विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ग्रामीणों को दोपहर में सड़क निर्माण का आश्वासन देकर वहां से चले गए और चार घंटे बाद सड़क का शासनादेश जारी हो गया। इसके बाद ग्रामीण महेंद्र भट्ट के मुरीद हो गए। आज भी महेंद्र भट्ट को ग्रामीण आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

चंद्रशिला पट्टी के 40 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने 10 फरवरी से 14 मार्च तक पोखरी में लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन परिसर में नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया। 13 मार्च को गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नौली-धोतीधार सड़क के निर्माण की घोषणा कर दी। उन्होंने घोषणा के तीन दिन के भीतर सड़क का शासनादेश भी जारी करने की घोषणा की। इस पर मंचासीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस सड़क के निर्माण की घोषणा की। 14 मार्च को महेंद्र भट्ट सीधे पोखरी जाकर आंदोलनस्थल पर पहुंचे।

उन्होंने दोपहर में एक बजे ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और उनका आंदोलन समाप्त करवाया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे संयुक्त सचिव, उत्तराखंड शासन श्याम सिंह ने सड़क का शासनादेश जारी कर दिया। राज्यसभा सांसद व पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की इस त्वरित कार्यप्रणाली से ग्रामीण अब उन्हें आसभरी नजर से देख रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनपद की सभी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को सड़कों के लिए आंदोलन करने की जरुरत नहीं है। गांव-गांव सड़क से जोड़े जाएंगे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!