निर्वाचन: चमोली जिले में मतदान की तैयारी पूरी, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को जाने ले जाने की होगी व्यवस्था–

by | Mar 17, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने की पत्रकार वार्ता, जनपद में हैं 592 मतदान केंद्र, 299776 कुल मतदाता–

गोपेश्वर: जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन को लेकर चमोली जिले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिव्यांग मतदाताओं और 85 आयु से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाने और ले जाने के लिए स्वंय सेवक उपलब्ध कराए जाएंगे।

लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने पत्रकार वार्ता में चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। कहा कि सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चमोली में 592 मतदान केंद्र हैं। जिनमें 299776 कुल मतदाता हैं।

जिले में 152864 पुरुष और 146910 महिला मतदता हैं। दो अन्य हैं। जिले में सर्विस मतदातओं की संख्या 10372 सर्विस मतदाता हैं, जिसमें 10211 पुरुष और 161 महिला मतदाता हैं। 6751 मतदाता 18 से 19 साल के युवा हैं। जिले में 85 से अधिक आयु के 2282 मतदाता हैं, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3139 मतदाता हैं। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!