कृ​षि विज्ञान केंद्र ग्वालदम में सबसे अ​धिक और सकंड बूथ पर सबसे कम मतदाता–

by | Mar 18, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव को लेकर चमोली जिले में 592 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 299777 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में सबसे अधिक मतदान वाला पोलिंग बूथ कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम है जहां पर 1195 मतदाता पंजीकृत हैं। जबकि सबसे कम मतदाता वाला बूथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकंड है, यहां पर कुल 58 मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार चमोली जिले में पंजीकृत मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 146910 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 152866 और दो थर्ड जेंडर हैं। सर्विस मतदता 10372 जबकि पहली बार वोट करने वाले 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 6335 हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3167 व 85 से अधिक आयु के 2285 मतदता हैं।

जिले में सबसे अधिक मतदाता वाला बूथ कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम है, जहां 1195 मतदाता हैं जिसमें 614 महिला व 581 पुरुष हैं। प्रावि पपड़ियाना में 1174, व प्रावि पज्याणा में 1132 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम मतदाता वाले बूथ प्रावि सकंड में 27 महिलाएं व 31 पुरुष पंजीकृत हैं। प्रावि पैंका में 65 और प्रावि पिनांऊ बूथ पर 87 मतदाता पंजीकृत हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!