चमोली: पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान कर्मियों को दिया मशीनों का प्र​​शिक्षण–

by | Mar 19, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पीजी काॅलेज व इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में शुरू हुआ प्र​शिक्षण, जिला निर्वाचन अ​धिकारी ने दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश–

गोपेश्वर: जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना के दिशा निर्देशन में मंगलवार से पीजी कालेज गोपेश्वर और इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें मतदान का सामान्य प्रशिक्षण और ईवीएम व वीवीपैट का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1624 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन 400 कार्मिकों को पीजी कॉलेज और 400 कार्मिकों को इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रशिक्षण दिया गया।

सभागार में मौजूद प्र​शिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर व मतदान अ​धिकारी-

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को पूरे मनोयोग से निर्वाचन के सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता से पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने सभी मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट और ईडीसी से अनिवार्य रूप से मतदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात जनपद चमोली के कार्मिक ईडीसी के माध्यम से अपना वोट करेंगे और अन्य जनपद एवं राज्यों के कार्मिक को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वय कुलदीप गैरोला ने जनपद में स्वीप गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए मतदान कार्मिकों से प्रशिक्षण संबधी सवाल और उनका समाधान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर प्रवक्ता एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत, केसी पंत, जयवीर रावत एवं विनोद रावत ने पीजी कॉलेज एवं राइका गोपेश्वर में पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को मतदान का सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही ईवीएम मशीन की तकनीकी, प्रयोग तथा ईवीएम मशीन हैंडलिंग, व्यावहारिक जानकारी दी।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!