चमोली: नंदादेवी हरियाली मेले में रही लोकनृत्य व लोकगीतों की धूम–

by | Mar 21, 2024 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

कलाकारों ने रुपकुंड रहस्य नाटिका में नंदा राजजात यात्रा व रुपकुंड के रहस्यों को किया मंचित–

गोपेश्वर: नौटी में आयोजित नंदादेवी हरियाली मेले में दूसरे दिन महिला मंगल दल नौटी द्वारा आयोजित रुपकुंड रहस्य नाटिका ने नंदादेवी राजजात और रहस्य व धार्मिक आस्था के कुंड के रहस्य पर शानदार नाटिका प्रस्तुत की। दीक्षा राणा के संयोजकत्व में आयोजित इस नाटिका में सभी पात्रों ने हिमालय की अ​धिष्ठात्री नंदा, भगवान ​शिव और कैलाश यात्रा के प्रसंगों को बखूबी मंचित किया।

नंदादेवी हरियाली मेले के दूसरे दिन विद्यालयों ने लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। जिनमें उत्तराखंड की संस्कृति और​ विरासत के वि​भिन्न पहलुओं को मंचित किया गया। विश्ववानिकी दिवस पर पर्यावरण रैली भी हरियाली नंदादेवी मेले में आयोजित की गई। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। नंदा देवी हरियाली मेले के दूसरे दिन के अति​थि राष्ट्रपति से सम्मानित ​शि​क्षिका रजनी नेगी ने कहा कि हिमालय की अ​धिष्ठात्री नंदा है। इनकी उपासना से ही विश्व कल्याण की कामना हो सकती है।

वॉक रेसर मानसी नेगी को राजस्थान में मां नंदा श​क्ति सम्मान मिलने पर हरियाली नंदादेवी मेले आयोजकों ने खुशी व्यक्त की। आयोजन समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने बताया कि पर्यावरण जागरुकता पर मेले में विश्व वानिकी दिवस पर वि​भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैती आंदोलन द्वारा परंपरागत नंदा जागर गाए गए। नौटी, नैणी, बैनोली, कल्याणी, छांतोली, धनाई, चौरासैंण, कन्या हाईस्कूल नौटी, जीआईसीनैणी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वि​भिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!