चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन–

by | Mar 22, 2024 | चमोली, रचनात्मक, रोजगार | 0 comments

12 दिनों तक छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के बारे में दिया गया प्र​शिक्षण, फीडबैक भी लिया–

नंदानगर (चमोली): 22 मार्च 2024 को शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर (घाट) में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन दिवस रहा। महाविद्यालय के छात्रों के विभिन्न प्रकार के विचारों पर विचार-विमर्श करने के पश्चात् छात्रों ने फीडबैक फॉर्म भरा । इस कार्यशाला के तहत छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता से संबंधी नए आयामों को जाना। साथ ही अपना बिजनेस प्लान प्रस्तुत करने के तरीकों को भी जाना ।

महाविद्यालय के छात्रों ने पीपीटी के माध्यम से अपने बिजनेस आइडिया को प्रस्तुत किया। ई.डी.पी के मुख्य वक्ता कुलदीप नेगी ने छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया । साथ ही बताया कि कुछ समय के अंतराल दिल्ली से एक टीम नंदानगर का दौरा करेगी जो यहां के छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार संबंधी अवसर प्रदान करेगी । इस प्रकार कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ दीपा द्वारा ईडीपी की टीम एवं छात्रों का तहेदिल से धन्यवाद किया । यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग.उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखण्ड में घरेलू उत्पादों से उद्यमिता का विकास करना है इससे स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ना है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान,अहमदाबाद के साथ मिलकर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रकार ईडीपी कार्यशाला को महाविद्यालय की नोडल डॉ दीपा के साथ महाविद्यालय की पुस्तकालय की प्रभारी प्रतिभा कठैत,भरत सिंह बिष्ट,मनमोहन भंडारी,मोहन प्रसाद गौड ने मिलकर 12 दिवसीय कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न किया ।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!