सेना के अ​धिकारी से ठगी करने वाले ठग को चमोली पुलिस ने केरल से किया गिरफ्तार–

by | Mar 24, 2024 | चमोली, ठगी | 0 comments

एसपी सर्वेश पंवार ने पत्रकार वार्ता कर किया ठगी के मामले का खुलासा, आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार के इनाम की घोषणा की

गोपेश्वर: चमोली पुलिस ने सेना के एक अ​धिकारी से लाखों रुपये की ठगी के मामले का खुलासा कर दिया है। ठग से रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में इस ठगी के मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जोशीमठ में सेना में तैनात कैप्टन सक्षम कक्कड़ को 16 अगस्त 2023 को एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले सख्श ने कहा कि एक दुर्घटना वाली गाड़ी में आपका ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।

वेरिफाइ के नाम पर उसने सेना के अधिकारी से ओटीपी मांगा। जैसे ही उसे ओटीपी मिला उसने खाते से 90-90 हजार करके तीन बार में दो लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पता चला कि संबंधित बैंक खाता केरल का है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और केरल जाकर आरोपी बी मनिकंदन निवासी नंदन किजायाअन्नामारी जिला पल्लकड़ केरल को गिरफ्तार किया।

जिसके पास से 15 एटीएम, दो लाख 70 हजार रुपये नगद और तीन चेक बुक मिली। आरोपी को ट्राजिट रिमांड पर चमोली लाया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में जोशीमठ के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, कांस्टेबल अरुण गैरोला व एसओजी कांस्टेबल राजेंद्र रावत शामिल रहे। एसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!