रंग लाएगी स्वीप टीम की मेहनत: चमोली में मतदाता जागरुकता में झोंकी ताकत, स्वीप टीम ने सड़क से लेकर गांव की पगडंडी तक नापी–

by | Mar 28, 2024 | चमोली, जागरुकता, निर्वाचन | 0 comments

जोशीमठ में युवा मतदाताओं ने साइकिल रैली निकाल दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, गैस सिलिंडर पर चस्पा किए जागरुकता स्टीकर–

गोपेश्वर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन में चमोली जनपद की स्वीप टीम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। स्वीप की टीम सड़क से लेकर गांवाें की पगडंडी नापकर अंतिम छोर के मतदाता से मतदान की अपील करने में जुटी है।

बृहस्पतिवार को शत प्रतिशत मतदान के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत पर्यटन विभाग की ओर से जोशीमठ में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के युवा मतदाताओं ने नगरवासियों से शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

जोशीमठ में निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को साहसिक पर्यटन के माध्यम से मतदाता जागरूकता व वोट की अपील थीम के साथ साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली जीएमवीएन गेस्ट हाउस से शुरू होते हुए मुख्य बाजार व नगर क्षेत्र में आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं ने साइकिल पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन लगी तख्तियों के साथ मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चमोली ने बछेर गांव में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्मिकों ने मतदाताओं को सक्षम एप की जानकारी देते हुए मतदाता शपथ दिलाई। दूसरी ओर स्वीप टीम की ओर से गोपेश्वर नगर में रसोई गैस सिलेंडर पर मतदाता जागरूकता संदेश युक्त स्टीकर चस्पा करने के साथ ही स्यूंण, बैमरु, लुदाऊं, मठ, झडेता और पीपलकोटी क्षेत्रों का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर राजेन्द्र सती पृथ्वी सिंह, प्रबोध डिमरी, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।

स्वीप टीम की ओर से गांव-गांव में दिलाई जा रही मतदाता जागरुकता की शपथ-

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!