चमोली: तीन महिला बूथ बनाए, दिव्यांग और युवा बूथ भी होंगे–

by | Mar 28, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

महिला पीठासीन, प्रथम मतदान अ​धिकारियों को दिया प्र​शिक्षण, 123 कर्मी हुए सम्मलित–

गोपेश्वर: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चमोली जनपद में 03 महिला बूथ, 03 दिव्यांग बूथ, 3 युवा बूथ एवं 06 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों में तैनात पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों एवं पिछली ट्रेनिंग में किसी कारण प्रतिभाग न करने वाले पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण पीजी कॉलेज गोपेश्वर में दिया गया। इस दौरान 65 पीठासीन अधिकारियों व 58 प्रथम मतदान अधिकारियों को मिलाकर कुल 123 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण व केसी पंत ने पीजी कॉलेज में पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों को मतदान का सामान्य प्रशिक्षण और ईवीएम की जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन की बैलेट यूनिट तथा कन्ट्रोल यूनिट को जोड़ने व अलग करने तथा मतदान के दौरान मशीन का संचालन व सावधानियों की विस्तार से जानकारी मॉस्टर ट्रेनरों द्वारा दी गयी।

राइका गोपेश्वर, राइका नारायणबगड तथा राइका कर्णप्रयाग में महिला बूथ, रा.प्रा.वि.कुण्ड कक्ष संख्या 01, शहीद भवानी दत्त इण्टर कालेज चेपड़ों तथा राइका गौचर में दिव्यांग बूथ, प्रा.वि बज्यूणा, प्रा.वि. पोखरी व इण्टर कालेज मैखुरा को युवा बूथ तथा प्रा.वि.सुभाषनगर(नैग्वाड), प्रा.वि. गोपेश्वर गांव, प्रा.विल्वाणी(थराली)आ.प्रा.वि. देवाल, राइका गौचर कक्ष सं 01 व राइका गैरसैंण कक्ष संख्या 01 को मॉडल बूथ बनाया गया है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!