चमोली: पार्टी में शामिल होने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता है हमारे परिवार का सदस्य–

by | Mar 29, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति व बदरीनाथ विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रचार के गुर बताए–

गोपेश्वर (चमोली): लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रचार अ​भियान तेज कर लिया है। शुक्रवार को गोपेश्वर में ​स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा के संयोजक गजेंद्र रावत की अध्यक्षता में भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति और बदरीनाथ विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पित होकर चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा परिवार में हजारों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाला हर कार्यकर्ता हमारे परिवार का हिस्सा है। आपसी समन्वय और संवाद स्थापित कर कार्यकर्ता आज से ही चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव में पूरी जिम्मेदारी से जुट जाएं। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जाकर बूथ समितियों से सम्पर्क कर चुनाव की दृष्टि से उनको कार्यों की जिम्मेदारी दें। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन बिष्ट, आनंद सिंह राणा, राजेंद्र भंडारी, कृष्णमणि थपलियाल, देवी प्रसाद पुरोहित, राज्य महिला अयोग सदस्य वत्सला सती, विजया रावत, ओबीसी अयोग के सदस्य गुड्डू लाल, महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, निवर्तमान नगर पंचायत पीपलकोटी रमेश बंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता तारेन्द्र थपलियाल, भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, जिला कोषाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला मंत्री नंदी राणा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजय कपरवान, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष किरत भंडारी, मण्डल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, नितीश चौहान, वीरेंद्र राणा, बल्लभ थपलियाल, महेन्द्र राणा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राज लक्ष्मी बिष्ट, शांता भट्ट, महिला नेत्री हरिबोधनी खत्री, महिला मोर्चे जिला मंत्री शांति राणा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा ने किया।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!