चमोली: राज्य के सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ के ग्रामीणों को मनाने में जुटा प्रशासन–

by | Mar 30, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग, कहा सड़क निर्माण शुरू हो तो मतदान में बढ़चढ़ कर करेंगे भागेदारी–

जोशीमठ (चमोली): उत्तराखंड राज्य के सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ डुमक गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण न होने से नाराज चल रहे हैं। ग्रामीणों की नाराजगी आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखी जा सकती है। जिसे देखते हुए प्रशासन ग्रामीणों को मनाने में जुट गया है।

इसी क्रम में जोशीमठ से एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ अन्य अ​धिकारियों के साथ डुमक गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पहले गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क पर काम शुरू हो, उसके बाद वह मतदान में हिस्सा लेंगे। डुमक के ग्रामीण सैंजी लग्गा मैकोटडुमककलगोठसड़क को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

जिसके चलते उन्होंने चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सड़क का अधूरा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विकास संघर्ष समिति डुमक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ हुई बैठक विफल रही है। अब ग्रामीणों को घर-घर जाकर फिर से सड़क के लिए एकजुट हाेने के लिए कहा जाएगा।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!