चमोली: सड़क के लिए गांव में गरजे डुमक गांव के ग्रामीण, गांव में निकाली रैली–

by | Apr 3, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

कहा रोड नहीं तो वोट नहीं, सैंजी लग्गा मैकोटडुमकसड़क पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के दूरस्थ क्षेत्र डुमक गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को गांव में ही रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए और एलान किया कि जब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंची, तब तक सरकारी कार्यक्रमों का इसी तरह विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि जिला से लेकर तहसील प्रशासन से उन्हें सड़क निर्माण के आश्वासन तो मिल रहे हैं, लेकिन सड़क पर काम शुरू नहीं हो रहा है।

बुधवार को गांव के सभी ग्रामीण सुबह दस बजे गांव के पंचायती चौक में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने गांव में रैली आयोजित की। रैली के बाद गांव में आयोजित सभा में ग्रामीणों का कहना है कि सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ सड़क पर 2010 के एलाइमेंट के तहत काम किया जाए। जिसको हाल ही में ग्रामीणों ने लंबा आंदोलन किया। बीते 20 जनवरी को कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता, मुख्यमंत्री के सचिव ने फोन पर ग्रामीणों को बताया था कि एक सप्ताह में सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। 29 मार्च को एसडीएम जोशीमठ भी ग्रामीणों से वार्ता करने आए थे, उसके बाद भी कार्य को लेकर कोई प्रगति नहीं है।

जिसके विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी, अंकित भंडारी, महिला मंगलदल अध्यक्ष अंकिता देवी, फागुनी देवी, बबीता भंडारी, पूना देवी के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है, इस कारण लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!