चमोली: उत्तराखंड के सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ डुमक तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियां नापेंगी 14 किमी की पैदल दूरी–

by | Apr 5, 2024 | चमोली, निर्वाचन, सड़क | 0 comments

डुमक के ग्रामीणों की मांग के अनुसार ही निर्मित होगी सड़क, पीएमजीएसवाई ने जेसीबी लगाई–

जोशीमठ (चमोली): उत्तराखंड राज्य के सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को इस बार 14 किमी (आना-जाना) की पैदल दूरी नापनी पड़ेगी। पोलिंग पार्टियां कलगोठ गांव तक वाहन से पहुंचेंगी, और यहां से डुमक गांव तक पहुंचने के लिए सात किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। यदि सड़क पर वाहनों का आवागमन नहीं हुआ तो पाखी गांव से पूर्व की भांति पोलिंग पार्टियों को आने जाने में 40 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ेगी।

जोशीमठ विकास खंड में स्थित डुमक गांव में करीब 90 परिवार निवास करते हैं। यहां की आबादी लगभग 500 है। डुमक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2010 में पीएमजीएसवाई की ओर से सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक (31 किमी) सड़क का समरेखण तैयार किया गया। किमी 20 से 25 के मध्य भूस्खलन क्षेत्र होने के कारण इसका भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया गया। जिस पर भू वैज्ञानिकों ने समरेखण परिवर्तन की सलाह दी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर आंदोलन किया। करीब एक माह तक आंदोलन का परिणाम यह रहा कि सरकार ने ग्रामीणों की मांग पर राजी होकर पुराने समरेखण से ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पीएमजीएसवाई के अ​धिशासीअ​​भियंता पीआर चमोली का कहना है कि सरकार के निर्देश पर पुराने समरेखण पर काम शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

डुमक गांव का प्रोफाइल-

ग्राम पंचायत – डुमक

विकास खंड- जोशीमठ

जिला मुख्यालय से दूरी- 28 किमी (सड़क मार्ग)

गांव में परिवारों की संख्या- 90

गांव में कुल मतदाता- 245

गांव की कुल आबादी- 500

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!