चमोली: जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ ने किया बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण–

by | Apr 6, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

यात्रा तैयारियों का लिया जायजा, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के दिए निर्देश–

जोशीमठ (चमोली): मौसम सामान्य होने के बाद अब बदरीनाथ धाम में फिर से मास्टर प्लान के काम शुरू हो गए हैं। लोनिवि पीआईयू की ओर से द्वितीय चरण के कार्यों को शुरू कर दिया है। शनिवार को जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लिया। यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बदरीनाथ धाम में बर्फ पिघलने के बाद मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। धाम में द्वितीय चरण के तहत ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभी धाम में 100 के करीब ही मजदूर पहुंचे हैं, लेकिन जैसे-जैसे मौसम अनुकूल होता जाएगा मजदूरों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।

शनिवार को एसडीएम ने बदरीनाथ धाम में पहुंचकर वहां चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। एसडीएम ने यात्रा तैयारियों का जायजा भी लिया। एसडीएम ने बताया कि धाम में जल संस्थान और ऊर्जा निगम की ओर से पानी और बिजली की लाइनों का मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!