चमोली: चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब–

by | Apr 9, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

जोशीमठ के राजराजेश्वरी मंदिर, नंदा देवी के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, इंद्रामति, दुधथंबेश्वरी मंदिरों में की पूजा-अर्चना–

गोपेश्वर: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस देवी भक्तों ने शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। देवी भक्तों ने घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद जौ की हरियाली जमाई। नवरात्र पर देवी मंदिरों में खूब रौनक बनी हुई है।

नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को देवी के भक्तों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। देवी के मंदिरों में भक्त सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। गोपेश्वर में चंडिका मंदिर, इंद्रामति मंदिर, अनसूया माता मंदिर, नंदानगर में सिद्धपीठ कुरुड़, जोशीमठ में राजराजेश्वरी, पोखरी के दुध थंभेश्वरी, ऊमा देवी, राजराजेश्वरी, नंदा देवी, कालिका मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्र के देवी मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर श्रृंगार सामग्री चढ़ाई और सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने विधि विधान के साथ अपने घरों व मंदिरों में देवी नवरात्र पाठ आयोजित कर हरियाली स्थापित की।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!