उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024: चारों धामों के कपाट खुलने की ति​थि हुई घोे​षित–

by | Apr 9, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के बाद चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटेगा प्रशासन–

गोपेश्वर (चमोली)। मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने आज शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा(मुखीमठ) में कपाटोद्वान का मुहूर्त तय किया। इस यात्रा वर्ष श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे। इसी के साथ चारों धामों के कपाट खुलने की ति​थिघो​षित हो गई है।

10 मई अक्षय तृतीया को केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे, जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। अभी चारों धामों में मौसम सामान्य है। लेकिन आसमान में छिटपुट बादल होने से बारिश के आसार बने हुए हैं। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे हैं।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शनिवार 13 अप्रैल बैशाखी के शुभ अवसर पर तय हो जायेगी।

Latest News

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...
error: Content is protected !!