चमोली: मॉडल बूथों पर होगी खान-पान व मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था–

by | Apr 10, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

चमोली जनपद में 17 मॉडल बूथ बनाए गए, अन्य बूथों से अलग रहेगी व्यवस्था–

गोपेश्वर: मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चमोली जिले में 17 आदर्श मतदेय स्थल (मॉडल बूथ) बनाए गए हैं। इन आदर्श मतदेय स्थलों में वोटरों को घर जैसा माहौल देने की व्यवस्था की गई है। जिसमें खान-पान, बैठने की उचित व्यवस्था आदि की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मॉडल बूथों में दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए लग से मतदान की व्यवस्था रहेगी। इन मतदेय स्थलों को अच्छे से सजाया जा रहा है। आदर्श बूथों में महिला, युवा दिव्यांग व यूनिक बूथ शामिल किए गए हैं।

महिला प्रबंधन वाले बूथ में महिलाएं, दिव्यांग प्रबंधन वाले बूथ में दिव्यांग व युवा बूथ पर सभी युवा कार्मिक तैनात किए जाएंगे। जिले में जीआईसी गोपेश्वर, जीआईसीनारायणबगड़ व जीआईसीकर्णप्रयाग में महिला प्रबंधन बूथ बनाया गया है। प्राथमिक विद्यालय कुंड गोपेश्वर, शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपड़ोथराली और जीआईसीगौचर को दिव्यांग प्रबंधन बूथ बनाया गया है। आदर्श प्रावि पोखरी, प्रावि बड़गुना, चंडिका देवी इंटर कॉलेज मैखुरा को युवा प्रबंधन बूथ बनाया गया है। प्रावि परसारी और डुमक को यूनिक बूथ बनाया गया है। इसके अलावा प्रावि अल्कापुरी, आदर्श प्रावि गोपेश्वर गांव, प्रावि ल्वाणी, प्रावि देवाल, जीआईसीगौचर और जीआईसीगैरसैंण को आदर्श बूथ बनाया गया है।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!