निर्वाचन तैयारी: पुलिस प्रेक्षक ने लिया लोकसभा चुनाव तैयारियों का जायजा–

by | Apr 10, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला स्तरीय अ​धिकारियों के साथ की बैठक, निर्वाचन तैयारियों की ली जानकारी, तीनों विधानसभा में 18 जोन 122 सेक्टर बनाए–

गोपेश्वर: पुलिस प्रेक्षक रोमिल बानिया ने बुधवार को जनपद चमोली में लोकसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट प्लान, क्रिटिकल बूथ, दूरस्थ मतदान केंद्र, सुरक्षा कार्मिकों की उपलब्धता, चेकपोस्ट, निगरानी दल, शैडो एरिया, संचार एवं परिवहन व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांश खुराना ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 18 जोन और 122 सेक्टर बनाए गए है। जिले की प्रवेश सीमाओं पर सात बैरियर सहित 10 क्यूआरटी, 10 फ्लाइंग स्क्वाड तथा 12 स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई है। तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 17 बूथ शैडो एरिया में पडते है। मतदान दिवस पर इन बूथों के लिए वीडियोग्राफी के साथ संचार की व्यवस्था की गई है। जिले में 303 बूथों से मतदान दिवस पर वेबकास्टिंग जाएगी।

पुलिस प्रेक्षक रोमिल बानिया ने लोकसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लिया

बैठक में पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!