चमोली: जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने किया बूथों का निरीक्षण–

by | Apr 12, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

मतदान केंद्रों पर सुविधाएं जुटाने के दिए निर्देश, साफ सफाई की हो बेहतर व्यवस्था–

गोपेश्वर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को गोपेश्वर नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सामान्य सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैंप का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर साफ सफाई और आवश्यक जानकारी हेतु साइनेज लगाए जाए। वोटिंग के दिन मतदाताओं के लिए बैठने का उचित प्रबंध किया जाए। वोटर स्लिप का शत प्रतिशत वितरण करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आदर्श प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर, आदर्श प्रावि पपड़ियाणा, मॉडल बूथ अल्कापुरी का निरीक्षण किया।

बीएलओ ने बताया कि इन छह बूथों पर 4670 मतदाता पंजीकृत है। मतदान केंद्र 97-रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 403, मतदान केंद्र 94-रा.प्रा.वि. कक्ष-1 गोपेश्वर में 797, 95-रा.प्रा.वि. कक्ष-2 गोपेश्वर 508, 96-रा.प्रा.वि कक्ष-3 गोपेश्वर में 949, आदर्श प्रा.वि.पपडियाणा में 1175 तथा बूथ संख्या 104-प्रा.वि. अल्कापुरी में 838 मतदाता पंजीकृत है। वोटर स्लिप का वितरण पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय सहित बीएलओ संजय सिंह, उमा देवी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!