चमोली: ऐसी व्यवस्था करें कि हर मतदाता वोट डालने पोेलिंग बूथ पर जाए–

by | Apr 13, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक–

गोपेश्वर। राज्य का निर्वाचन विभाग शत प्रतिशत मतदान को लेकर बेहद संजीदा है। हर मतदाता को पोलिंग बूथ पर ले जाने की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को गोपेश्वर पहुंची उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कोई भी मतदाता पीछे न छूटे।

कहा कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। दिव्यांग व बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचाने के सुगम प्रबंध किए जाएं। चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों का पोटल बैलेट से शत प्रतिशत मतदान कराएं। चुनाव व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि पोलिंग बूथों पर आवश्यक जानकारी चश्पा कराएं। शैडो एरिया वाले बूथों पर संचार की उचित व्यवस्था करने और वेबकास्टिंग वाले बूथों पर ट्रायल पूरा करते हुए इसका सर्टिफिकेट भी उपलब्ध करने को कहा। कहा कि हर पीठासीन अधिकारी के बैग में हेल्थ किट सहित बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान जरूर रखें। सभी पीठासीन अधिकारियों को मोबाइल में पीडीएमएस एप इंस्टॉल जरूर कराएं। उन्होंने चुनाव के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवस्था की भी समीक्षा की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने चुनाव तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय, व्यय लेखा नोडल अधिकारी मामूर जहां, स्वीप समन्वयक कुलदीप गैरोला, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र वीपी मौर्य, एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!