चमोली: सुरक्षा ड्यूटी पर कर्मी रखें सौम्य व्यवहार, आम जनता को करें मतदान के लिए प्रेरित–

by | Apr 13, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ने आईटीबीपी व आईआरबी के अधिकारियों के साथ की गोष्ठी–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने चुनाव ड्यूटी को लेकर आईटीबीपी व आईआरबी के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। उन्होंने कहा कि वे अपने अधीनस्थ जवानों को अच्छी तरह से ब्रीफ कर लें कि चुनाव ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार सौम्य रखें, जिससे आम जनता को निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

पुलिस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में एसपी ने आईटीबीपी व आईआरबी के अधिकारियों के साथ निर्वाचन के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। सुरक्षा कर्मियों के रुकने, परिवहन के साधन व अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। स्ट्रांग रूम और संवेदनशील बूथों पर किस तरह से ड्यूटी की जाएगी उसको लेकर ब्रीफ किया। उन्होंने चुनाव आयोग की गाइड लाइन पूरी तरह से अनुपालन के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा बल आपसी समन्वय बनाकर चुनावों केा सकुशल संपन्न कराएं।

इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट आईटीबीपी विकास लांबा, कंपनी कमांडर आईटीबीपी किशन सिंह बड़वाल, कंपनी कमांडर आईआरबी एनसी पांडेय, निरीक्षक आईटीबीपी ओम चंद, प्रभारी चुनाव सैल उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!