निर्वाचन: चमोली के दुर्गम मतदान केंद्रों के लिए 40 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना–

by | Apr 17, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

चमोली में 584 हैं मतदान स्थल, 19 अप्रैल को होगा मतदान दिवस, आज शाम को थम जाएगा प्रचार अ​भियान–

गोपेश्वर: उत्तराखंड में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके लिए सभी जनपदों में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। चमोली जनपद में बुधवार को दूरस्थ मतदेय स्थलों की 40 पोलिंग पार्टियों को मतदान दिवस के दो दिन पूर्व चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। इनमें बद्रीनाथ विधानसभा की 08, थराली विधानसभा की 18 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा की 14 पोलिंग पार्टियां शामिल है। चमोली जिले की तीनों विधानसभा में कुल 584 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिसमें से 40 पोलिंग पार्टियां दो दिन पूर्व रवाना हो चुकी है, जबकि 544 पोलिंग पार्टियों को कल गुरुवार को रवाना किया जाएगा। सभी पोलिंग बूथों पर शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश सहित तीनों विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य नोडल अधिकारी मौजूद थे।

04-बद्रीनाथ विधानसभा के जिन दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई उनमें मतदान केंद्र 36-राजकीय जूनियर हाईस्कूल मोल्ठा, 43-रा.प्रा.वि.जखोला, 44-रा.प्रा.वि.किमाणा, 45-रा.प्रा.वि.डुमक, 46-रा.प्रा.वि.कलगोठ, 132-रा.प्रा.वि. ईराणी, 132-रा.प्रा.वि. झींझी, 138-रा.प्रा.वि.पाणा शामिल है।

05-थराली विधानसभा के अंतर्गत 18 मतदेय स्थलों के लिए दो दिवस पूर्व पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इनमें मतदान केंद्र 41-रा.प्रा.वि.भवन प्राणमती, 45- रा.उ.मा.वि.भवन कनोल, 46- रा.प्रा.वि. बडगुना, 84-रा.प्रा.वि.कफोली मल्ली, 85-रा.प्रा.वि.बमियाला, 127-रा.प्रा.वि.पैनगढ़, 162-रा.इ.का. रतगांव, 163-रा.प्रा.वि. रतगांव गूंठ, 173-राइका मेलखेत, 174-रा.प्रा.वि.मानमती, 175-रा.आर्दश प्राथमिक विद्यालय खेता, 176- रा.प्रा.वि. तोरती, 177- रा.उ.मा..वि.हरमल, 178-रा.प्रा.वि. चोटिंग, 179-रा.जू.हा.सौरागाड़ उदयपुर, 185-रा.प्रा.वि. बलांण, 186-रा.प्रा.वि.पिनाऊ, 191-रा.प्रा.वि.भवन बमोटिया शामिल है।

06-कर्णप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत 14 मतदेय स्थलों के लिए दो दिवस पूर्व पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इनमें 5-रा.प्रा.वि.धनपुर, 19-रा.प्रा.वि.सकण्ड, 22-रा.प्रा.वि.एण्ड, 62-रा.प्रा.वि.घतूडा, 72-रा.प्रा.वि.बारों, 119-रा.प्रा.वि.चोरडा, 132-रा.प्रा.वि.मेहरगांव, 150-रा.प्रा.वि.स्यूणी तल्ली, 157-रा.प्रा.वि.स्यूणी मल्ली, 169-रा.प्रा.वि.झूमाखेत, 170-रा.प्रा.वि.कण्डारीखोड, 173-रा.प्रा.वि.कुशरानी मल्ली, 175-रा.प्रा.वि.देवपुरी, 176-रा.प्रा.वि.नैल शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुल 584 में से दूरस्थ क्षेत्र की 40 पार्टियों को मतदान दिवस के दो दिन पूर्व रवाना किया गया है। बाकी 544 मतदेय स्थलों के लिए 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। दूरस्थ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को अतिरिक्त रिजर्व ईवीएम भी उपलब्ध कराई गई है। रवानगी के दौरान पोलिंग पार्टियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संयोजन, निवार्चनसंबधी प्रपत्र और निर्वाचन दायित्वों के संबध में ब्रीफ भी किया गया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!