चमोली: ग्राहकों के खाते से धनराशि उड़ाने वाले तत्कालीन बैंक कैशियर को एक वर्ष का कठोर कारावास–

by | Apr 18, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला, बीस हजार का अर्थदंड भी लगाया, गबन और धोखाधड़ी का है मामला–

गोपेश्वर 18 अप्रैल (नवोदय टाइम्स): नगर के पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन कै​शियर को ग्राहकों के खाते से धनरा​शि के गबन और धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार वर्मा की अदालत ने एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी पर दोे अलग-अलग धाराओं में बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर दो माह के अति​रिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

मामला 10 अक्टूबर 2019 का है। प्रभारी अभियोजन अधिकारी पूजा ने बताया कि गोपेश्वर नगर के पीएनबी शाखा के तत्कालीन मैनेजर प्रशांत नौटियाल ने दस अक्टूबर को थाना गोपेश्वर को एक तहरीर दी। जिसमें उन्होंने अपने बैंक के ही तत्कालीन कैशियर पर ग्राहकों के खाते से धनरा​शि के गबन का आरोप लगाया था। कहा गया कि कैशियर ने अलग-अलग तिथियों में खातेधारक माहेश्वरी देवी के खाते से 80 हजार और चकोरी देवी के खाते से 17 हजार रुपये की धनराशि का गबन किया है। हालांकि तत्समय ही कैशियर ने खातेधारकों की रकम लौटा दी थी। थाना पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर मामले की जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने तत्कालीन कैशियर दरम्यान लाल को खातेधारक की धनराशि के गबन और धोखाधड़ी करने पर एक वर्ष के कठोर कारावार और बीस हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!