चमोली: फिर पुरुषों से आगे निकली महिलाएं, जिले की तीनों विधानसभा में 54.96 प्रतिशत हुआ मतदान–

by | Apr 19, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

सबसे अ​धिक मतदान बदरीनाथ विधानसभा में हुआ, पढ़ें जनपदवार प्रतिशत, मतदान शांतिपूर्ण हुआ संपन्न–

गोपेश्वर: लोकसभा चुनाव के तहत चमोली जिले के सभी 584 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। लोक सभा चुनाव के लिए जिले तीनों विधानसभा में 54.96 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी क्षेत्रों में महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह दिखाया, तो युवा मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढचढकर भाग लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सभी मतदेय स्थलों पर हुए मॉक पोल, मतदान शुरू होने तथा दो-दो घण्टे में संकलित सूचना का अवलोकन भी करते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के दौरान आदर्श दिव्यांग बूथ कुंड, महिला मतदान केंद्र राइका गोपेश्वर, आदर्श मतदान केंद्र अल्कापुरी एवं सुभाष नगर में मतदान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 17 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदेय स्थल (मॉडल बूथ) बनाया गया था। मॉडल बूथों पर खान-पान और बैठने हेतु फर्नीचर, टेबल क्लॉथ, पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता के लिए परिसर में डस्टबिन, रैम्प, रैलिंग की सुविधा, मतदान केन्द्र में शामियाना एवं गुब्बारे, माला, पंतग आदि से सजावट के साथ ही मतदाताओं के छोटे बच्चों को खेलने की सुविधा के इंतेजाम थे। मतदाताओं को सुखद अहसास के लिए मॉडल बूथों को अच्छे से सजाया गया है। मॉडल बूथों में महिला, युवा एवं दिव्यांग मैनेज बूथ और यूनिक बूथ शामिल है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने आदर्श दिव्यांग बूथ कुंड में अपना मतदान किया।

चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 153059 पुरूष, 147149 महिला एवं अन्य 02 मतदाता सहित कुल 300210 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के 102145, थराली के 103543 तथा कर्णप्रयाग के 94522 मतदाता शामिल है।

बद्रीनाथ विधानसभा में सबसे ज्याद 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ। बद्रीनाथ में 28766 पुरूष एवं 29301 महिला और 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया। थराली विधानसभा 52.89 मतदान हुआ। थराली में कुल 26186 पुरूष एवं 28855 महिलाओं ने मतदान किया। कर्णप्रयाग विधानसभा 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्णप्रयाग में 22997 पुरूष एवं 28861 महिलाओं ने मतदान किया। जिले की तीनों विधानसभा में कुल 54.96 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में जिले में 56.77 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!