चमोली: गोपेश्वर में थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में रहेगा स्ट्रांग रूम–

by | Apr 20, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

चारों ओर से सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा स्ट्रांग रुम, सभी बिजली के कनैक्शन भी काटे–

गोपेश्वर: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल वापस पहुंच गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा करा दी है।

शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की देखरेख में पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में विधानसभावार सभी ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर एंगल से स्ट्रांग रूम को कवर कर रहे हैं। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर का सुरक्षा घेरा होगा।

पहला सुरक्षा घेरा आईटीबीपी, दूसरा पीएसी और तीसरा सुरक्षा घेरा पुलिस का होगा। सुरक्षा की दृष्टिगत स्ट्रांग रूम के बिजली के सभी कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। सीलिंग प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, तीनों विधानसभा के एआरओ सहित भाजपा से डीपी पुरोहित,, कांग्रेस से मदन लोहानी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!