जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना–

by | Apr 21, 2024 | आस्था, चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सोमवार से बर्फ हटाने का काम हो जाएगा शुरू, 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

जोशीमठ: हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारा के सेवादार रविवार को गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हो गए हैं। सेना के जवान और सेवादार सोमवार से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर देंगे।

हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर अभी भी भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा शुरू होने से पहले आस्था पथ से हर साल सेना के जवान और गुरुद्वारा के सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाकर उसे आवाजाही के लिए सुगम बनाते हैं।

गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास में प्रतिभाग करते जवान।

9 स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लो के निर्देश के बाद रविवार को 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियर कोर के ओसी कर्नल सुनील यादव हरसेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 35 सदस्यीय जवानों का दल बर्फ हटाने के लिए भेजा। रविवार सुबह गोविंदघाट गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास व इजाजत लेकर सेना के जवानों व गुरुद्वारा के सेवादारों को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घांघरिया के लिए रवाना किया। यह जत्था सोमवार को घांघरिया से आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू करेगा। जवानों और सेवादारों का पड़ावघांघरिया रहेगा, आधा कार्य होने के बाद पड़ावहेमकुुंड साहिब किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत बिंद्रा ने बताया कि इस साल हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था 22 मई को ऋषिकेश गुरुद्वारा से धूमधाम के साथ रवाना किया जाएगा।

फोटो कैप्शन- गोविंदघाट गुरुद्वारे से घांघरिया के लिए रवाना हुआ सेना का दल।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!