आस्था: भागवत कथा के श्रवण से संपूर्ण नंदानगर की जनता हुई अ​भिभूत–

by | Apr 21, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

नंदानगर में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा, कथावाचक आचार्य शंभू प्रसाद पांडे ने भगवान और भक्त के बीच संबंध का किया वर्णन–

नंदानगर (चमोली): नंदानगर में चल रही श्रीमद्भागवत पुराण कथा के चौथे दिन रविवार को व्यास पीठ से भगवान और भक्त की कथाओं का व्याख्यान किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शंभू प्रसाद पांडे ने वि​भिन्न कथाओं के माध्यम से भक्त और भगवान के बीच संबंधों को बताया। उन्होंने भगवान और भक्त की कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। जिसमें विशेष कर गजराज और ग्राह, प्रहलाद और श्री हरि सुदामा और कृष्णा शबरी और राम सहित दर्जनों भक्तों की कहानियों का वर्णन सुनाया गया।

कहा कि भगवान सदेव अपने भक्तों के लिए दिन रात तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा भगवान कहते हैं जो भी भक्त मुझ से मुझको ही मांगता है, उसको मैं अवश्य पूर्ण करता हूं। भागवत कथा में अनेक ऐसे वृतांत हैं, जिनमें भगवान और भक्त के बीच परम मैत्री का वर्णन है, इसलिए कहा गया है जो भी मनुष्य भागवत कथा का श्रवण करता है या कराता है, उसको बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। पुराणों में लिखा गया है-पिबत भागवतं रसमालयं।

मुख्य यजमान कुंवर सिंह और बुदली देवी द्वारा क्षेत्र में सद्भाव, आपस में प्रेमता एवं शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। व्यास पीठ से भक्तों के लिए कीर्तन भजन भी गए जा रहे हैं। देश विदेश में एवं भारत के अंतर्गत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर चुके आचार्य शंभू प्रसाद पांडे के मुख से कथा को सुनने के लिए सैकड़ो भक्तगण पहुंच रहे हैं। उनकी मधुर वाणी से समस्त नंदा नगर अ​भिभूत हो रहा है।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!