चमोली: आदिगुरु शंकराचार्य कालीन रम्माण में मुखौटा नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध–

by | Apr 25, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

सांस्कृतिक विश्व धरोहर रम्माण में ढोल-दमाऊ के 18 ताल पर रामायण का नृत्य शैली में किया गया मंचन–

जोशीमठ (चमोली): आठवीं शता​ब्दि में आदिगुरु शंकराचार्य ने हिमालय क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के ​लिए कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए थे। इन्हीं में से एक कार्यक्रम है रम्माण। यह आयोजन आज भी जोशीमठ के समीप सलूड़डुंग्रा गांव में आयोजित होता है। स्थानीय लोग इस आयोजन को आज भी पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक विश्व धरोहर रम्माण मेले का सलूड़डुंग्रा गांव में आयोजन किया गया। रम्माण में ढोल दमाऊ की थाप पर 18 ताल में नृत्य के माध्यम से रामायण का मंचन किया गया।

भूमियाल देवता मंदिर के प्रांगण में आयोजित मेले में राम, लक्ष्मण, सीमा व हनुमान के पात्रों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य करते हुए रामायण का मंचन किया। जिसमें राम जन्म, सीता स्वयंवर, वन प्रस्थान, सीता हरण, हनुमान मिलन, लंका दहन का वर्णन किया गया।

बीच में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मुखौटा नृत्य आयोजित किया गया। जिसमें म्वर-म्वरीण, बणियां-गणियांण, ख्यलारी आदि नृत्य किए गए। मेले के दौरान भूमियाल देवता के पाश्वा ने भी नृत्य किया। उसके बाद माल नृत्य किया गया। जिसमें मल्ल योद्धा मुख्य प्रांगण में पहुंचे और ढोल दमाऊ की थापर ध्वनि गर्जना के साथ युद्ध का प्रदर्शन किया। कुरुजोगी नृत्य के बाद स्वर्ण मृग बध का आयोजन किया गया। अंत में भूमि क्षेत्रपाल देवता पाश्वा पर अवतरित हुए और क्षेत्र में खुशहाली की कामना का सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर रम्माण मेले के संयोजक कुशल सिंह भंडारी, भरत सिंह पंवार, रणवीर सिंह, प्रदीप सिंह, रघुवीर नेगी, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अनूठे धार्मिक आयोजन को करीब से देखने के लिए श्रद्धालु सलूड़डुंग्रा गांव पहुंचते हैं। कई शोधार्थी छात्र इस आयोजन पर शोध करने के लिए भी पहुंचते हैं।


2009 में रम्माण बना विश्व धरोहर

– अपने आप में मुखौटा नृत्य की अनोखी कला रम्माण को विश्व धरोहर घोषित करने के लिए 2008 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने भारत सरकार को सिफरिश भेजी। जिसके आधार पर तत्कालीन केंद्र सरकार ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नामांकन के लिए रम्माण का चयन किया। 2009 में यूनेस्को ने इसे सांस्कृतिक विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर दिया।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!