35 साल की सेवा में स्टोर कीपर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का सफर किया तय, जमकर हुई सराहना–
गोपेश्वर: चमोली जिला खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी अपनी 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित हुए विदाई समारोह में जनपद में खेल से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यों की जमकर सराहना की।

श्री चौधरी उनका माल्यार्पण कर उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वर्ष 1988 में लिपिक कम स्टोर कीपर के रुप में श्री चौधरी ने जिला खेल विभाग में अपनी सेवाएं देनी शुरू की। इसके बाद अपनी कड़ी मेहनत और कार्यकुशता के चलते श्री चौधरी आगे बढ़ते गए और विभागीय अधिकारियों के उत्कृष्ठ नौकरशाह बन गए। कार्यकुशलता और मेहनत के बूते 23 जनवरी 2008 में उनका लेखा लिपिक के पद पर पदोन्नति हुई।

इसके पश्चात 4 जुलाई 2013 को वे प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नत हुए और तीन साल के अंतराल में ही उन्हें फिर पदोन्नति मिली और प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार संभाला। उनके रहते खेल विभाग ने कई मुकाम हासिल किए। कई जनपदीयखिलाड़ियों को उन्होंने प्रोत्साहित किया, जिसके बाद वे खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके।
श्री चौधरी 31 दिसंबर वर्ष 2016 को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और नौै मार्च 2018 में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए। वे निर्धन खिलाड़ियों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। विदाई समारोह में जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत आदि मौजूद रहे। संंचालनशिक्षक पृथ्वी सिंह रावत ने किया।