सेवानिवृति: खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अ​धिकारी विक्रम सिंह चौधरी को दी भावभीनी विदाई–

by | May 1, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

35 साल की सेवा में स्टोर कीपर से मुख्य प्रशासनिक अ​धिकारी का सफर किया तय, जमकर हुई सराहना–

गोपेश्वर: चमोली जिला खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अ​धिकारी विक्रम सिंह चौधरी अपनी 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित हुए विदाई समारोह में जनपद में खेल से जुड़े अ​धिकारियों, ​शिक्षकों, ​खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यों की जमकर सराहना की।

श्री चौधरी उनका माल्यार्पण कर उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वर्ष 1988 में लिपिक कम स्टोर कीपर के रुप में श्री चौधरी ने जिला खेल विभाग में अपनी सेवाएं देनी शुरू की। इसके बाद अपनी कड़ी मेहनत और कार्यकुशता के चलते श्री चौधरी आगे बढ़ते गए और विभागीय अ​धिकारियों के उत्कृष्ठ नौकरशाह बन गए। कार्यकुशलता और मेहनत के बूते 23 जनवरी 2008 में उनका लेखा लिपिक के पद पर पदोन्नति हुई।

इसके पश्चात 4 जुलाई 2013 को वे प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नत हुए और तीन साल के अंतराल में ही उन्हें फिर पदोन्नति मिली और प्रशासनिक अ​धिकारी का कार्यभार संभाला। उनके रहते खेल विभाग ने कई मुकाम हासिल किए। कई ​जनपदीय​खिलाड़ियों को उन्होंने प्रोत्साहित किया, जिसके बाद वे ​खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके।

श्री चौधरी 31 दिसंबर वर्ष 2016 को वरिष्ठ प्रशासनिक अ​धिकारी और नौै मार्च 2018 में मुख्य प्रशासनिक अ​धिकारी के पद पर पदोन्नत हुए। वे निर्धन ​खिलाड़ियों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। विदाई समारोह में जिला खेल अ​धिकारी जयवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत आदि मौजूद रहे। संंचालन​शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत ने किया।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!