जो बोले सो निहाल: सेना के जवान और सेवादारों ने हेमकुंड साहिब के मुख्य द्वार से हटाई बर्फ–

by | May 2, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

हेमकुंड साहिब में अभी भी दस फीट तक जमीं है बर्फ, अब अटलाकोटी तक बर्फ हटाने का काम शुरू–

गोपेश्वर (चमोली): सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब के मुख्य द्वार के सामने जमा बर्फ के टीले को हटाकर यहां रास्ता बना दिया है। हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब दस फीट तक बर्फ जमीं है। अब सेना के जवान और सेवादार हेमकुंड से घंघरिया, अटलाकोटी की ओर पैदल रास्ते में जमी बर्फ को हटाने में जुट गए हैं। हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने में सेना के 35 जवान और गुरुद्वारे के 15 सेवादार जुटे हुए हैं।

बृहस्पतिवार को जवान और सेवादार सीढ़ी वाले रास्ते से हेमकुंड साहिब पहुंचे। गुरुद्वारे के मुख्य गेट पर जमी करीब 10 फीट बर्फ को कटाया गया। गुरुद्वारे के प्रांगण में अरदास करने के बाद मुख्य गेट खोला गया। अब जवान और सेवादार नीचे की ओर सीढि़यों और घोड़े खच्चर वाले रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि जवान और सेवादार हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे, 20 मई तक पूरे आस्था पथ को सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैदल रास्ते में अभी छह से सात फीट तक बर्फ जमी हुई है।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!