गदेरे की गर्जना को देख घरों को छोड़कर भागे ग्रामीण–

by | Aug 29, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुलाबकोटी गांव के ग्रामीण गांव के समीप ही गदेरे के उफान पर आने से डर गए। ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़कर खेतों में शरण ली। करीब एक घंटे की जोरदार बारिश ने ग्रामीणों की आफत निकाल दी थी। गांव के कुछ घरों में मलबे के साथ गदेरे का पानी घुस भी गया था। जब बारिश बंद हुई, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले तीन दिनों से चमोली जनपद में रात और सुबह के समय भारी बारिश हो रही है। रविवार को सुबह भारी बारिश के दौरान गुलाबकोटी गांव का गदेरा अचानक बढ़ गया। डरे-सहमे ग्रामीणों ने गदेरे के उफान पर आने के कारण घर छोड़ दिए थे। जोशीमठ के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि तहसील टीम प्रभावित गांव में गई और नुकसान का जायजा लिया गया। कुछ घरों में पानी घुस गया था। एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। यहां पर बदरीनाथ हाईवे भी अवरूद्घ हो गया था। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!