चमोली में तीर्थाटन के साथ बढ़ने लगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच–

by | May 4, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री भी ले सकेंगे रिवर राफ्टिंग का मजा, पर्यटन विभाग देगा पूरी सुविधा–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में कलकल बहती नदियों पर रिवररा​फ्टिंग का मजा ही कुछ और है। जिला पर्यटन विभाग की ओर से प्रतिवर्ष स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को साहसिक खेलों के लिए प्रोत्साहित करती है। इस वर्ष भी अलकनंदा नदी की लहरों पर साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं। तीर्थाटन के साथ साहसिक पर्यटन के लिए जिला प्रशासन द्वारा देवलीबगड़ से कालदूबगड तक अलकनंदा नदी में करीब 05 किलोमीटर दायरे में राफ्टिंग कराई जा रहा है। गर्मी बढते ही राफ्टिंग के रोमांच के लिए शैलानी यहां पहुंचने लगे है और अलकनंदा की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद ले रहे है।

जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि अलकनंदा नदी पर देवलीबगड़ से कालदूबगड़ तक पांच किलोमीटर के पैच में राफ्ट व्यवसायियों के माध्यम से राफ्टिंग संचालित की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से पूर्व में रिवर राफ्टिंग के लिए प्रशिक्षण के साथ फर्मो को लाइसेंस दिया गया है। राफ्टिंग के दोनों प्वाइंट पर राफ्टिंग डेक का निर्माण के साथ राफ्ट व्यवसायियों को हर संभव सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। जनपद में देवलीबगड़, कालदूबगड़ आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग की बेहतर जगह है।

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!