आस्था: ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए रवाना हुए बाबा केदारनाथ–

by | May 6, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दस मई को सुबह सात बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, सेना की बैंड धुनों के साथ रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी डोली–

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग): जय बाबा केदार, जय शंभो, ऊं नम: ​शिवाय के उदघोष के साथ सोमवार को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली अपने धाम के लिए रवाना होगी है। इस दौरान भक्तों के जयकारों से ओंकारेश्वर की भूमि ऊखीमठ और गुप्तकाशी नगरी दिनभर भ​क्तिभाव में डूबी रही।

प्रसिद्ध 11वेंज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजाएं संपन्न होने के बाद पंचमुखी डोली अपने धाम के लिए रवाना हुए। सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड के भक्तिमय सुर लहरियों के साथ डाेली अपने पहले प्रवास श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंच गई है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दानीदाताओं के सहयोग से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चारधाम यात्रा की व्यवस्थायें को चाकचौबंद किये जाने पर विशेष फोकस है इसी क्रम में कल 5 मई को मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम के तीन सौ स्वयं सेवियों के दल को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देहरादून से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रवाना किया।दल के सदस्य डोली यात्रा के साथ चलकर भंडारे सहित पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जारी संदेश में भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के प्रस्थान के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं शुभकामनाएं दी है वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने जारी बयान में बताया कि मंदिर समिति के स्तर पर केदारनाथ में यात्रा तैयारिया चल रही है।

आज डोली प्रस्थान के अवसर पर आज हज़ारों श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली को धाम के लिए विदा किया। बीते बीते कल रविवार 5 मई देर शाम को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा संपन्न हुई।

पंचमुखी डोली आज सोमवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से रात्रि प्रवास हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

आज भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के गुप्तकाशी प्रस्थान करते समय संसारी, विद्यापीठ एवं गुप्तकाशी बाजार में जगह-जगह फूलवर्षा से भब्य स्वागत हो रहा है। पंचमुखी डोली के प्रस्थान के समय जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग डा. सौरभ गहरवार सपरिवार मौजूद रहे और भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली का आशीर्वाद लिया एवं केदारनाथ धाम यात्रा की सफलता की कामना की। डोली प्रस्थान के समय श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य श्री निवास पोस्ती, एसडीएम अनिल शुक्ला, सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग, सहित पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस पुष्पवान एवं यदुवीर पुष्पवान,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल , देवानंद गैरोला, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रमानुसार कल मंगलवार 7 मई को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी बुद्धवार 8 मई को गौरीकुंड तथा बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः 7 (सात ) बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!