जय केदार: बाबा केदार के दर्शनों को हजारों भक्तगण केदारनाथ पहुंचे, यात्रा तैयारियां पूरी–

by | May 9, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बाबा केदार की पंचमुखी डोली पहुंची केदारनाथ धाम, पढ़ें कौन कौन वीआईपी रहेंगे धाम में मौजूद, सुबह 7 बजे खुलेंगे कपाट–

केदारनाथ: इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को सुबह सात बजे तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। बृहस्पतिवार को केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ पहुंचने के बाद केदारनाथ में आस्था का सैलाब उमड़पड़ा है। केदारनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। कपाट खुलने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, बीकेटभ्सी अध्यक्ष आदि धाम में मौजूद रहेेंगे।

बृहस्पतिवार को केदारनाथ की पंचमुखी डोली सुबह गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हुई। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ पहुंचे है अभी तक पांच हजार लगभग श्रद्दालु केदारनाथ धाम पहुंच गये है।

पंचमुखी डोली के गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने के समय केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, संजय तिवारी,भरत कुलदीप धर्म्वाण, आलोक बजवाल, संजय कुकरेती, मंदिरकर्मी विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!