रूद्रप्रयाग में मिला कोरोना का डेल्टा प्लस वेरियंट का मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट–

by | Aug 29, 2021 | कोरोना, रूद्रप्रयाग | 0 comments


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में रविवार को कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट का एक मरीज मिला है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेशन में रख दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह संक्रमित यह व्यक्ति तीन दिन पूर्व मैदानी क्षेत्र से जनपद में पहुंचा था। हालांकि मरीज में डेल्टा प्लस वेरियंट के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। रूद्रप्रयाग के सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उसके परिवार और अन्य लोगों के सेंपल भी लिए जा रहे हैं। रूद्रप्रयाग जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के 15 मामले सक्रिय हैं। वहीं, कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। घर से बाहर निकलने पर जरुरी रूप से मास्क का उपयोग करने और हाथों को सैनिआइजर करने की अपील की गई है। 

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!