अटूट आस्था: बदरीनाथ की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे तीर्थयात्री, एक दिन पहले ही लाइन में लग गए–

by | May 11, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

पढ़ें कौन है वो भाग्यशाली तीर्थयात्री, जो 44 सालों से सबसे पहले कर रहा बदरीनाथ के दर्शन–

बदरीनाथ। मीलों दूर से भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे तीर्थयात्रियों में आस्था, उमंग और उत्साह का संचार हो रहा है। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे, लेकिन बदरीनाथ में अटूट आस्था रखने वाले तीर्थयात्री भगवान की एक झलक पाने को लालायित दिखे। तीर्थयात्री कंबल ओढ़कर बदरीनाथ की दर्शनों की लाइन में शनिवार को दोपहर बाद से ही लग गए थे।

कानपुर के राजीव शर्मा पहले ऐसे तीर्थयात्री हैं जो पिछले 44 सालों से सबसे पहले बदरीनाथ भगवान के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। वे शनिवार को दोपहर में दो बजे ही दर्शनों की लाइन में लग गए थे। 55 साल के राजीव शर्मा तप्तकुंड में स्नान करने के बाद दर्शनों के लिए लाइन में पहले स्थान पर लग गए थे। उनका कहना है कि भगवान के दर्शन करने के बाद उन्हें असीम शांति और ऊर्जा का संचार होता है। कई अन्य तीर्थयात्री भी दर्शनों की लाइन में लग गए। रातभर तीर्थयात्री दर्शनों की लाइन में बैठे रहेंगे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!