आक्रोश: बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने किया हंगामा, धाम परिसर में किया प्रदर्शन और अनशन–

by | May 13, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम में वीआईपी व्यवस्था बंद करने की मांग उठाई, एसडीएम जोशीमठ ने की मध्यस्थता–

जोशीमठ (चमोली): बदरीनाथ धाम में वीआईपी व्यवस्था समाप्त करने, बामणी गांव के लिए मंदिर से रास्ता तैयार करने, स्थानीय लोगों की मंदिर व अन्य मंदिरों में सीधी पहुंच हो, स्थानीय लोगों के वाहनों को पूर्व की भांति बाजार तक आने व पार्किंग की समुचित सुविधा सहित अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने धाम में आंदोलन शुरू कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों ने धाम परिसर में धरना भी दिया और नारेबाजी की। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन का भी उनके प्रति अच्छा व्यवहार नहीं है। उन्होंने शीघ्र धाम में व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई।

सोमवार को सुबह से ही तीर्थ पुरोहित आंदोलन के मूड़ में थे। वे साकेत तिराहे पर एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में धाम परिसर तक पहुंचे।

बद्री केदार मंदिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से धाम में व्यवस्थाओं में काफी कुछ फेरबदल किए जाने पर सोमवार को पंडा पंचायत समाज और स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। पंडा पुरोहित समाज का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से वे यहां के हक हकूक धारी हैं और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर हमेशा से अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझते रहे हैं, लेकिन जिस तरह से बद्री केदार मंदिर समिति और प्रशासन की मिली भगत से स्थानीय लोगों को रोकने और टोकने के लिए जगह-जगह गेट लगाए गए हैं, बामणी गांव को जाने वाला रास्ते को बंद कर दिया गया है, स्थानीय हकहकूकधारी को भी मंदिर तक पहुंचाने के लिए कई तरह की बंदिशें लगाई गई हैं।

स्थानीय व्यवसाई मुकेश ने बताया कि गेट नम्बर तीन को बंद करने से स्थानीय लोग ओर व्यपारी प्रभावित हो रहे हैं, केवल वीआईपी को महत्व देना स्थानीय लोगों के हको के साथ खिलवाड़ करना है। एसडीएम जोशीमठ मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनकी मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!