​कार्रवाई: पुरसाड़ी जेल का आरोपी डिप्टी जेलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | May 16, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, जांच अ​धिकारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य जुटाए–

गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के संयुक्त कारागार पुरसाड़ी के डिप्टी जेलर नईम अब्बास को चमोली कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से ​डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी डिप्टी जेलर से पूछताछ में जुटी है। अभी देर शाम तक भी जेलर से पूछताछ जारी है। जांच अ​धिकारी पूजा खत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। बुधवार को अनुसूचित जाति की एक युवती ने डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

जिला कारागार पुरसाड़ी में तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास पर बिजनोर यूपी की अनुसूचित जाति की एक युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में बुधवार को कोतवाली चमोली को तहरीर दी है। मामला महिला संबंधी होने के कारण पुलिस ने डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डिप्टी जेलर के अस्वस्थ होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली चमोली लाया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक पूजा खत्री को सौंपी गई है। जांच अ​धिकारी ने देर शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!