चमोली: झमाझम बारिश से कहीं मिली राहत, तो कहीं बनीं आफत–

by | May 19, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

तेज बारिश से सड़कें हुई मलबे से लबालब, वाहनों की आवाजाही हुई खतरनाक, देर शाम तक भी तेज हवाएं चलती रही–

चमोली: चमोली जनपद में रविवार को बदरीनाथ धाम सहित निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गरमी से राहत मिल गई है। लेकिन तेज बारिश से कहीं सड़कों पर नाले बहने लगे। रविवार को थराली के कुरान पार्था क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सड़कों पर मिट्टी के साथ नाला बहने लगा। बारिश से थराली-कुराड़ पार्था मोटर मार्ग पर कई जगहों भारी मात्रा में मलबा सड़क पर बहकर आ गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही भी खतरनाक बनीं हुई है।

मौजूदा समय में इस सड़क पर मेेंटीनेंस का काम भी चल रहा है। सड़क का मलबा लोगों के खेतों तक पहुंच गया है। इधर, पोखरी, जोशीमठ, दशोली क्षेत्र में भी दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर भी चौड़ीकरण कार्य के चलते सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया है। बिरही-निजमुला सड़क भी खस्ता हालत में पहुंच गई है। वहीं, इस बारिश को खेती के लिए लाभकारी बताया जा रहा है।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!