केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने रुद्रनाथ ट्रैक पर बने अस्थाई ढाबे हटाए, लोगों में आक्रोश–

by | May 19, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

15-20 सालों से स्थानीय बेरोजगार कर रहे रुद्रनाथ ट्रैक पर रोजगार, वन विभाग की कार्रवाई को बताया एकतरफा–

गोपेश्वर (चमोली): चतुर्थ केदार रुद्रनाथ ट्रैक से अस्थाई ढाबों को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने हटाना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रभाग की टीम ने करीब 10 ढाबों को हटा​ लिया। जबकि कुछ अन्य ढाबों पर भी हटाने की कार्रवाई चल रही है। वन विभाग की करीब 40 सदस्यीय टीम अभी भी रुद्रनाथ ट्रैक की गश्त पर गई है। इधर, प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि वे पिछले 15-20 सालों से रुद्रनाथ ट्रैक पर अपना अस्थाई व्यवसाय चला रहे हैं, वन विभाग की यह कार्रवाई सही नहीं है। यह एकतरफा कार्रवाई है। उन्होंने जल्द हटाए ढाबों को फिर से संचालित करने की मांग उठाई है। अन्यथा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

रुद्रनाथ के लिए सगर गांव से करीब 19 किलोमीटर का ट्रैक गुजरता है। हक-हकूकधारी व स्थानीय बेरोजगार युवाओं द्वारा बीते कई सालों से यहां यात्राकाल में रोजगार के लिए अस्थाई झोपड़ियां संचालित की जाती हैं, इस बार केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ अ​भिमन्यु सिंह के आदेश पर इन झोपड़ियों को हटाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोपता, केदारनाथ, मदमहेश्वर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अलावा बाहर के लोग भी टेंट, ढाबे संचालित कर रहे हैं। वहां भी वन विभाग की भूमि है, यह कार्रवाई सिर्फ रुद्रना​थ ट्रैक पर क्यों की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। डीएफओ अ​भिमन्यु सिंह ने कहा कि सेंचुरी एरिया में बुग्यालों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर बुग्यालों से अतिक्रमण हटाने के क्रम में रुद्रनाथ ट्रैक से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!