आस्था: जोशीमठ में रही नृसिंह जयंती की धूम, दिनभर आयोजित हुई विशेष पूजाएं–

by | May 21, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

दिनभर चलते रहे नृसिंह मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम, मध्य रात्रि को होगा नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव और अभिषेक पूजा–

जोशीमठ (चमोली): नृसिंह मंदिर जोशीमठ में नृसिंह जयंती पर मंगलवार को दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित हुई। मध्य रात्रि को मंदिर में नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव और अ​भिषेक पूजा संपन्न होगी। मंदिर को चारों ओर से बिजली की लड़ियों और फूलों से सजाया गया है। जोशीमठ महिला कीर्तन मंडल की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से नृसिंह मंदिर में नृसिंह जयंती का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी श्रद्धालुओं को नृसिंह जयंती की बधाई दी।

समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सांसद नरेश बंसल के पुत्र सिद्धार्थ बंसल की ओर से मंदिर में विभिन्न पूजाएं संपन्न कराई गई। इस मौके पर मंदिर समिति के पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती, देवपुजाई समिति के संरक्षक भुवन चंद्र उनियाल, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, आचार्य प्रेम कोठियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!