चमोली: अवैध खनन तस्करी के विरुद्ध हुई कार्रवाई, खनन तस्करी में संलिप्त चार डंपर सीज–

by | May 22, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली पुलिस ने देर रात की अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, कई अन्य तस्कर भी हैं रडार पर–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (आईपीएस) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अवैध खनन तस्करी/रोकथाम तथा खनन माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में मंगलवार को देर रात थाना थराली पुलिस द्वारा चौकी नारायणबगड़ क्षेत्र में आरबीएम परिवहन कर रहें चार डंपर की चैकिंग गयी तो वाहन चालकों द्वारा अवैध आरबीएम परिवहन करने एवं वाहन सम्बन्धी कोई वैध कागजात न दिखाने दिखाने पर उक्त चारों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-3/181/192/196/207 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सीज किया गया। जिसकी अवैध खनन से सम्बन्धित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

नाम पता चालक व विवरण सीज वाहन-

1. कुंदन सिंह बिष्ट पुत्र श्री नंदन सिंह बिस्ट निवासी ग्राम भ्याडी थाना थराली जिला चमोली। वाहन संख्या-UK-11-CA-3923 (डम्पर)।

2. अजय सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी ग्राम कुलसारी थाना थराली जिला चमोली। वाहन संख्या -UK-18-CA-1876(डम्पर)।

3. प्रकाश चंद पुत्र श्री गोपीराम निवासी ग्राम जवारकोट थाना थराली जिला चमोली। वाहन संख्या-UK-11-CA-1821 (डम्पर)।

4. दिगंबर प्रसाद पुत्र भीमराम जोशी निवासी ग्राम छैकुडा पोस्ट नारायण बगड़ थाना थराली जिला चमोली। वाहन संख्या- UK-11-CA-1917 (डम्पर)।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!