चमोली: विधायक ने जल निगम और जल संस्थान के अ​धिकारियों को किया तलब–

by | May 26, 2024 | चमोली, पेयजल | 0 comments

कहा: प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को उपलब्ध कराएं शुद्ध पेयजल, दू​षित पानी की आ रही ​शिकायत को करें दूर–

थराली/देवाल: देवाल और थराली क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोग मीलों दूर प्राकृतिक जलस्रोतों से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। कई क्षेत्रों में लोग पेयजल किल्लत के चलते दू​षित पानी पीने को मजबूर हैं। थराली क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने जल निगम और जल संस्थान के अ​धिकारियों को शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश​ दिए हैं।

भूपाल राम टम्टा, विधायक-

देवालब्लाॅक के सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि देवाल क्षेत्र की जनता की मांग पर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने जल संस्थान एवं जल निगम कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखकर कहा है कि विकास खंड मुख्यालय देवाल के इच्छोली, सेलखोला एवं बाजार क्षेत्र क्षेत्र में लंबे समय से अप्रयाप्त मात्रा में पीने के पानी एवं सेलखोला के बड़े हिस्से में दूषित पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने प्रयाप्त पानी की आपूर्ति के लिए लोसरी के हनीगाड़ से इच्छोली ,देवाल पूर्णा निर्माणाधीन पेयजल योजना को जल्द पूरा किए जाने,कोठमी से सेलखोला आने वाले पानी की योजना पर जिसपर दूषित पानी आ रहा हैं उस पर फिल्टर टैंक का यथाशीघ्र निर्माण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!