चारधाम यात्रा: ट्रांजिट कैंप पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया निरीक्षण–

by | May 27, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों से की बातचीत, कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के दिए निर्देश–

ऋ​​षिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऋ​षिकेश में ​स्थित ट्रांजिट कैंप पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का​ स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही यहां पहुंचे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उनसे यात्रा का फीडबेक लिया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान वहां तैनात अ​धिकारियों को ट्रांजिट कैंप में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। यहां पेयजल, भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए कहा गया। सीएम ने यहां तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह, स्वास्थ्य केंद्र व यात्रा नियंत्रण कक्ष में सुविधाओं का जायजा भी लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, ऐसे इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे ती​र्थयात्रियों की यात्रा सुगम, सुर​क्षित और व्यव​स्थित हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी केएस नगन्याल के साथ ही जिला प्रशासन के अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!